फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   DM and SSP inspected Barrier and Market.

डीएम और एसएसपी ने किया बैरियर और बाजार का औचक निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
DM and SSP inspected Barrier and Market.
लोधिया बैरियर के निरीक्षण के दौरान डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी पंकज भट्ट और अन्य। - फोटो : ALMORA
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने देर शाम बाजार समेत लोधिया बैरियर का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने जांच केंद्र में तैनात कार्मिकों और अन्य क्षेत्रों में भी अधिकारियों को कर्फ्यू नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अधिकारियों का उत्साह भी बढ़ाया।
विज्ञापन

डीएम ने बाजार में दो बजे बाद औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाजार में निरीक्षण के दौरान उन्होंने अन्य अधिकारियों को भी नियमों का पालन कराने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी के साथ मिलकर उन्होंने लोधिया बैरियर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लोधिया बैरियर में तैनात कार्मिकों से बाहरी राज्यों से आने वालों के बारे में जानकारी ली गई। डीएम ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वालों की कड़ाई के साथ ट्रेसिंग की जाए।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट नहीं लाने वालों के मौके पर ही जांच की जाए। डीएम ने कहा कि कार्मिक मनोयोग से कार्य कर रहे हैं। कोरोना को हराने में कार्मिकों का महत्वपूर्ण योगदान हैं। उन्होंने कहा कि लोधिया स्थित एफसीआई के भवन को जरूरत पड़ने पर उपयोग में लाया जाएगा। इस मौके पर बैरियर के नोडल अधिकारी केएस कन्याल, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed