फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   DM Alok Kumar Pandey inspected the parking spaces being built in the almora

Almora News: डीएम ने जिले में बन रही पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए निर्देश

Tue, 24 Sep 2024 07:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 24 Sep 2024 07:49 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण से संबंधित पार्किंग योजनाओं की सोमवार को डीएम आलोक कुमार पांडे ने कलक्ट्रेट में समीक्षा की। साथ ही कई पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन
DM Alok Kumar Pandey inspected the parking spaces being built in the almora
डीएम ने जिले में बन रही पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अल्मोड़ा जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण से संबंधित पार्किंग योजनाओं की सोमवार को डीएम आलोक कुमार पांडे ने कलक्ट्रेट में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से पार्किंग स्थलों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और बाद में कई पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जीआईसी अल्मोड़ा, केमू स्टेशन, जीजीआईसी की ट्रक पार्किंग, भैरव मंदिर के पास बनी पार्किंग, चिलियानौला, भिकियासैंण, स्याल्दे, भतरौंजखान और सोमेश्वर के पार्किंग स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों ने जिलाधिकारी पांडे को पॉवर प्वाइंट के माध्यम से आवश्यक जानकारी दी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए सभी योजनाओं के कार्यों को गंभीरता से निर्धारित समय में पूरा करने की बात कही।

विज्ञापन

बैठक में एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया, सीडीओ दिवेश शाशनी समेत जिले के अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

जागेश्वर धाम में गोशाला और संस्कृत महाविद्यालय बनेंगे
डीएम आलोक कुमार पांडे ने बताया कि जागेश्वर धाम में एक गोशाला और संस्कृत महाविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि पुजारियों की मांग और धाम की प्रबंधिका की ओर से दिए गए प्रस्ताव के आधार पर जागेश्वर में एक गोशाला और संस्कृत महाविद्यालय के निर्माण को अनुमति दे दी गई है। उन्होंने त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed