फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   DM Almora in Yogada Ashram Dwarahat

योगदा आश्रम पहुंची जिलाधिकारी, मेधावी गरीब छात्राओं को वितरित किए टैबलेट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
DM Almora in Yogada Ashram Dwarahat
मेधावी गरीब छात्रा को टैबलेट देती जिलाधिकारी। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। डीएम वंदना सिंह यहां योगदा आश्रम स्थित साधना स्थली पहुंचीं। आश्रम के प्रभारी स्वामी ललितानंद गिरी ने उनका स्वागत किया। डीएम ने द्वाराहाट और सुरईखेत इंटर कॉलेज गरीब होनहार 25 छात्राओं को आश्रम की तरफ से टैबलेट दिए।
विज्ञापन

इससे पहले वह बीटीकेआईटी पहुंचीं, जहां पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने उन्हें कालेज, राज्य आंदोलनकारियों और अध्ययनरत छात्र छात्राओं की तमाम समस्याओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

योगदा आश्रम में जिलाधिकारी छात्राओं से रूबरू हुई और उन्हें प्रोत्साहित भी किया। कहा कि किसी भी तरह की परेशानी में भी हार नहीं माननी चाहिए। सफलता कदम चूमेगी। छात्राओं के प्रश्न के जवाब में डीएम ने बताया कि प्रेरणा अपने अंदर खोजने से सफलता मिलती है। डीएम ध्यान केंद्र भी गईं जहां स्वामी ललितानंद गिरीजी ने योगदा के गुरुओं के बारे में उन्हें जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जिलाधिकारी बीटीकेआईटी पहुंचीं, जहां पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने बीटीकेआई की विभिन्न समस्याओं सहित राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण, तड़ागताल क्षेत्र में संचार व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर वार्ता की।

बीटीकेआईटी में अध्ययनरत छात्रों से कोविडकाल में कॉलेज बंद होने के दौरान मैस कर्मचारियों के वेतन के लिए धनराशि वसूल की गई थी। जबकि शासन की ओर से उक्त मद के प्रस्ताव पर पैसा दिया जा रहा था, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने इसका शासन को प्रस्ताव नहीं दिया था। इस पर पुष्पेश त्रिपाठी ने छात्रों का पैसा उन्हें वापस दिलाने की मांग उठाई। जिलाधिकारी ने इस मामले को संज्ञान में लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed