फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Divya Jyoti Kalash Yatra

Almora News: द्वाराहाट में दिव्य ज्योति कलश यात्रा का स्वागत

Fri, 09 May 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 09 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Divya Jyoti Kalash Yatra
द्वाराहाट में रथयात्रा का स्वागत करते लोग। संवाद - फोटो : Samvad
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। शांतिकुंज हरिद्वार से निकली दिव्य ज्योति कलश रथयात्रा बृहस्पतिवार देर सांय द्वाराहाट पहुंची। यहां मुख्य चौराहे पर लोगों ने यात्रा दल के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नगर में यात्रा पैदल भी घूमी।रथयात्रा दल के लक्ष्मी नारायण पांडेय ने यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हरिद्धार में स्थापित अखंड ज्योति को अगले साल 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह रथयात्रा निकाली जा रही है। जिसके माध्यम से समाज व राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हुए धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और नशा मुक्ति की अलख जगाई जा रही है। यात्रा का स्वागत करने वालों में गिरीश चंद्र भट्ट, दामोदर भट्ट, भाष्कर भट्ट, श्याम भट्ट समेत गायत्री परिवार एवं धर्म प्रेमी शामिल रहे। रात्रि में यात्रा धनखलगांव स्थित कत्यूरखली में पहुंची, जहां दीप यज्ञ किया और यात्रा दल के सदस्यों ने गिरीश चंद्र भट्ट के आवास पर रात्रि विश्राम किया। इस दौरान दिनेश चंद्र मैखुरी, नरेंद्र सिंह सजवान, नारायण सिंह, नारायण दत्त भट्ट, भीम सिंह अधिकारी, मंगल चंद्र जोशी, जगजीवन सिंह व गिरीश भट्ट आदि शामिल रहे। शुक्रवार सुबह रथयात्रा धनखलगांव से चित्रेश्वर, कांडे, असगोली, रवाड़ी होते हुए बागेश्वर को रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed