{"_id":"5a5f847b4f1c1b82268b4e21","slug":"district-badar-sent-the-prisoner-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बदर अपराधी को गुंडा एक्ट में जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बदर अपराधी को गुंडा एक्ट में जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर पुलिस ने जिला बदर अपराधी सोनू पवार के खिलाफ गुंडा एक्ट अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। जिलाधिकारी द्वारा जिला बदर करने के बाद भी निर्देशों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने अभियुक्त को बेस स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
भ्यार खोला राजपुरा निवासी सोनू पवार पर नगर क्षेत्र में लोगों को डराने, धमकाने और अपराध करने के संबंध में 30 सितंबर 2016 को गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद जिलाधिकारी ने आरोपी को छह माह के लिए जिला बदर किया था, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं करने के साथ ही आरोपी इस दौरान अपने भांजे विकास कुमार के बेस अस्पताल स्थित सरकारी आवास में रहने लगा।
विज्ञापन
बीते दिन उपनिरीक्षक देवेंद्र सामंत, कांस्टेबल इंद्र कुमार, ललित मोहन ने सोनू को बेस अस्पताल स्थित निवास से गिरफ्तार गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन