फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dissatisfied with the arrangements at Katarmal Sun Temple, youths staged a protest.

Almora News: कटारमल सूर्य मंदिर की व्यवस्थाओं से नाराज युवाओं ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfied with the arrangements at Katarmal Sun Temple, youths staged a protest.
अल्मोड़ा। कोसी के कटारमल सूर्य मंदिर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए गांव के युवाओं ने बुधवार को भारतीय पुरातत्व विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर में अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं के कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

युवाओं का आरोप है कि मंदिर में नियुक्त कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर नहीं आते हैं। वहीं अपने रिश्तेदार को पंडित के रूप में मंदिर में बैठा रखा है जो केवल चढ़ावे की राशि लेकर चला जाता है। युवाओं ने आरोप लगाया कि मंदिर की सफाई खुरपे से की जा रही है, जिससे मंदिर की संरचना को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

मुख्य मंदिर के अंदर अत्यधिक धुआं किए जाने से मूर्तियों को भी क्षति पहुंच रही है। ग्राम स्वच्छता एवं रखरखाव समिति के सचिव हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। युवाओं ने विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान गौरव बिष्ट, राकेश बिष्ट, प्रकाश आर्या, अनिल आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गांव के प्रधान के साथ मिलकर बैठक की जाएगी। मंदिर में अगर कुछ अव्यवस्थाएं हो रही हैं तो उन्हें ठीक किया जाएगा। यदि कोई कर्मचारी लापरवाही बरत रहा है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नीरज मैठाणी, एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed