फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Director of Uttarakhand Horticalture

नियुक्ति के दो माह बाद चौबटिया निदेशालय पहुंचे उद्यान निदेशक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Director of Uttarakhand Horticalture
चौबटिया में उद्यान निदेशक को ज्ञापन सौंपते जनप्रतिनिधि। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौबटिया स्थित उद्यान निदेशालय के नए निदेशक डॉ. हरविंदर सिंह ने नियुक्ति के दो माह बाद चौबटिया पहुंच कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर निदेशालय की समस्याओं को उनके सम्मुख रखा और उनसे स्थायी रूप से निदेशालय में ही बैठने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि निदेशालय को दून शिफ्ट होने की सुगबुगाहट चल रही है, जिसका पुरजोर विरोध होगा।
राज्य बनने के बाद चौबटिया उद्यान निदेशालय के दिन बहुरने की उम्मीद थी, लेकिन सबसे अधिक उपेक्षा इसी बीच हुई है। किसी समय पर यहां वैज्ञानिकों और अधिकारी कर्मचारियों की लंबी चौड़ी फौज होती थी।
विज्ञापन

लेकिन पिछले एक दशक से अब यहां निदेशकों ने नियमित रूप से बैठना ही बंद कर दिया है। सभी कार्य कैंप कार्यालय देहरादून से चल रहे हैं। इसी साल फरवरी में नए निदेशक डॉ. हरविंदर सिंह ने भी दून में भी पदभार संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दो माह बाद निदेशालय पहुंचे। इस बीच निदेशालय को देहरादून शिफ्ट करने के प्रस्ताव का रानीखेत सहित पूरे पहाड़ में विरोध हुआ था। निदेशालय में लंबे समय से निदेशक भी नहीं बैठ रहे थे, इससे आशंकाओं को और बल मिलने लगा था।
इधर, निदेशक के यहां पहुंचने की भनक लगते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि उनसे मिलने चौबटिया पहुंचे। शिष्टमंडल ने कहा कि निदेशालय को अपरोक्ष रूप से देहरादून से संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है।
शिष्टमंडल ने उद्यान में कार्य कर रहे मजदूरों की दैनिक मजदूरी बढ़ाने और सभी टेंडर प्रक्रिया निदेशालय चौबटिया से ही संपन्न कराने की भी मांग उठाई। निदेशक ने सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शिष्टमंडल कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, पूर्व कैंट उपाध्यक्ष संजय पंत, पूर्व सभासद उमेश पाठक और विनोद भार्गव आदि थे।
मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने भी की मुलाकात
रानीखेत। पहली बार निदेशालय पहुंचे निदेशक डॉ. हरविंदर बवेजा का मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। निदेशक को मिनिस्टीरियल कार्मिकों के समायोजन, प्रमोशन, स्थायीकरण आदि समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

निदेशक ने प्रांतीय कार्यकारिणी को देहरादून वार्ता के लिए बुलाया। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री चंद्रमोहन पंत, नारायण रा, संतोष सिंह, दीपक मेहरा, पूरन जलाल, अब्दुल हनीफ, धीरज फर्त्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed