फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Director angry at the slow pace of construction of medical college

मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यों की ढीली रफ्तार पर डायरेक्टर नाराज

Fri, 12 Apr 2019 11:57 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Fri, 12 Apr 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Director angry at the slow pace of construction of medical college
मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यों की प्रगति देखने पहुंचे डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन युगल किशोर पंत - फोटो : amar ujala
 निर्माणाधीन मेडिकल कालेज की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए डायरेक्टर मेडिकल एजुुकेशन युगल किशोर पंत कार्यदायी संस्था को स्पष्टीकरण देने को कहा है। उन्होंने जुलाई से पहले पहले हर हाल में मेडिकल कालेज का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इसी साल अगस्त माह से यहां एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। एमसीआई के दौरे को लेकर भी तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन


     मेडिकल कालेज में निर्माण कार्यों को देखने पहुंचे डायरेक्टर मेडिकल एजुुकेशन युगल किशोर पंत निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से काफी नाराज दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि अब तक संस्था को 215 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। लेकिन संस्था काम में तेजी नहीं ला पायी है। उन्होंने गुणवत्ता पूर्ण तरीके से जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अगले हफ्ते एमसीआई के दौरे को लेकर भी तैयारियों का जायजा लिया। बाद में उन्होंने बेस अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इधर प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ. राम गोपाल नौटियाल ने बताया कि पिछले हफ्ते कार्यदायी संस्था को 20 करोड़ रुपये दिये जा चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी माह 15 अप्रैल को सचिव और 18 अप्रैल को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मेडिकल कालेज की समीक्षा भी की जानी है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज में डाक्टरों और कर्मचारियों की नियुक्ति आचार संहिता शुरू होने के बाद सतत शुरू हो जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ विनीता साह, सीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी, निर्माणदायी संस्था यूपी निर्माण निगम के विवेक अरोड़ा समेत विभागीय अधिकारी आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed