फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Diploma Engineers Committie

इं. उज्जवल बने डिप्लोमा इंजीनियर संघ पेयजल निगम के जिलाध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Diploma Engineers Committie
डिप्लोमा इंजीनियर संघ पेयजल निगम की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ पेयजल निगम की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इंजीनियर उज्जवल नौटियाल जिलाध्यक्ष, विवेक पाठक उपाध्यक्ष, अंकित कुमार आर्या सचिव, जया जोशी कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। पेयजल निगम के राजकीयकरण के लिए अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के प्रस्तावित आंदोलन में सदस्यों को शत प्रतिशत प्रतिभाग कराने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने कहा कि 27 अक्तूबर तक सार्थक कार्रवाई नहीं होने पर 28 अक्तूबर से पूर्ण हड़ताल की जाएगी। पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करवाने के लिए भी संघर्ष करने का संकल्प जताया गया। कहा कि पेयजल निगम में पिछले तीन महीने से कार्मिकों को वेतन नहीं मिला है, जिस कारण उन्हें आर्थिक दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। इसके लिए भी संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां इंजीनियर जयपाल सिंह तोमर, बीएस रावत, पंकज कुमार आर्या, दीप चंद्र, एमएन जोशी, डीएस रावत, प्रीतम सिंह, विजय करमोला, सुनीता कबडवाल आदि थे। अध्यक्षता दीपक जोशी तथा संचालन बीसी जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed