फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dipesh Herbola became the young village head in Mahatgaon almora

Uttarakhand Panchayat Election Result: अमेरिकन आईटी कंपनी में काम करने वाले दीपेश बने प्रधान, सभी को चौंकाया

Thu, 31 Jul 2025 04:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 31 Jul 2025 04:40 PM IST
सार

चौखुटिया ब्लॉक के महतगांव ग्राम पंचायत के लोगों ने 24 वर्षीय युवा दीपेश हर्बोला को ग्राम प्रधान चुना है। उनकी जीत के बाद पूरे गांव में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि युवाओं को मौका देना जरूरी है। 

विज्ञापन
Dipesh Herbola became the young village head in Mahatgaon almora
दीपेश हर्बोला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

अब उत्तराखंड के गांवों की बागडोर पढ़े-लिखे युवाओं के हाथ में आ गई है। अमेरिकन आईटी कंपनी अपवर्क में काम करने वाले करीब 24 वर्षीय दीपक हर्बोला को ग्रामीणों ने अपना प्रधान चुना है। उनकी जीत पर पूरे गांव में खुशी की लहर है। दीपक का कहना है कि जिस विश्वास के साथ ग्रामीणों ने उन्हें चुना है उसे वह हमेशा बनाए रखेंगे और गांव की समस्याओं का हल करेंगे।

महतगांव ग्राम पंचायत से दीपक हर्बोला और इंद्र सिंह ने ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन कराया था। दीपेश को 123 मत मिले और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंद्र सिंह को केवल 70 मत मिले हैं। दीपेश ने 53 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

जीत के बाद गांव के युवाओं ने दीपेश को कंधों पर उठाकर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। दीपेश का कहना है कि गांव का विकास और समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


समस्याओं का समाधान प्राथमिकता : दीपक

दीपक हर्बोला ने बीएससी के बाद मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन का कोर्स किया। इसके बाद उनका चयन अमेरिकन आईटी कंपनी अपवर्क के लिए हो गया था। वर्तमान में दीपक एमएससी भी कर रहे हैं। दीपक का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता गांव की साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण है। इनके अलावा पेयजल, सिंचाई, बिजली समस्या का समाधान, पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगाना, गांव में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था को बेहतर बनाना हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान चुनने के लिए सभी ग्रामीणों का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed