{"_id":"5d237c418ebc3e6d117f1857","slug":"digree-college-shifting-almora-news-hld3481441192","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतरौंजखान महाविद्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतरौंजखान महाविद्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने का विरोध
विज्ञापन
भतरौंजखान महाविद्यालय के प्राचार्य से वार्ता करते स्थानीय व्यापारी और जनप्रतिनिधि।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। नगर में स्थित राजकीय महाविद्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने की भनक लगने से स्थानीय व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों में गुस्सा है। व्यापारियों के एक शिष्टमंडल ने महाविद्यालय के प्राचार्य से मुलाकात कर विरोध जताया। मांग की कि महाविद्यालय को कहीं स्थानांतरित नहीं किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि वर्तमान में महाविद्यालय किराए के भवन में संचालित हो रहा है। जिसे खाली करवाया जा रहा है ऐसे में महाविद्यालय के संचालन को नए स्थान के चयन के लिए खोजबीन प्रारंभ हो गई है इसकी भनक लगते ही स्थानीय व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध प्रारंभ कर दिया है।
स्थानीय व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल प्राचार्य से मिला। शिष्टमंडल का कहना है कि महाविद्यालय में विभिन्न स्थानों से छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं और महाविद्यालय केंद्र में स्थित है। यदि महाविद्यालय को अन्यत्र शिफ्ट किया जाता है तो इससे छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
वार्ता में तय हुआ कि 11 जुलाई को पुन: एक बैठक महाविद्यालय प्रशासन, स्थानीय व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के मध्य होगी। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन भी इस मामले में उदासीन बना हुआ है। इस अवसर पर में प्रदीप पंत, पूरन करगेती, दिनेश जोशी, विनोद पंत, नीरज भट्ट, संजय रावत, दीपक पांडे आदि मौजूद थे।