फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dialysis Center: 33 patients are being treated, 39 patients are waiting for treatment

डायलिसिस सेंटर : 33 मरीजों का हो रहा उपचार, 39 मरीज कर रहे इलाज का इंतजार

Tue, 11 Nov 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 11 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dialysis Center: 33 patients are being treated, 39 patients are waiting for treatment
बागेश्वर। जिला अस्पताल में हंस फाउंडेशन की ओर से संचालित डायलिसिस सेंटर में मरीजों के सापेक्ष उपचार की क्षमता कम पड़ रही है। सेंटर में 33 मरीजों को डायलिसिस की सेवा दी जा रही है। 39 मरीजों को डायलिसिस के लिए जनवरी तक की वेटिंग दी गई है। सेंटर में एक समय में महज छह मरीजों का ही डायलिसिस किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में किडनी के मरीज तेजी से बड़ रहे हैं। हंस फाउंडेशन की ओर से संचालित सेंटर में रोजाना एक से दो मरीज डायलिसिस के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन सेंटर में सीमित साधन होने से मरीजों को डायलिसिस की सेवा के लिए महीनों का इंतजार करना पड़ रहा है। डायलिसिस सेवा का लाभ ले रहे अधिकांश मरीज को सप्ताह में दो दिन सेवा दी जा रही है। 20 प्रतिशत मरीजों सप्ताह में तीन दिन डायलिसिस की जरूरत पड़ रही है। डायलिसिस के लिए सेंटर में रोजाना छह-छह घंटे की दो शिफ्ट चलाई जा रहीं है। एक शिफ्ट में छह मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा है। एक शिफ्ट के बाद एक घंटे का समय मशीनों की सफाई में लगता है। मरीजों में बढ़ रही डायलिसिस की जरूरत को देखते हुए जिले में संचालित डायलिसिस सेंटर की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग की जाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed