{"_id":"a929f09d9df3de1af4b517c1c97f747b","slug":"dhuum-of-holi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाेली की ध्ाूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाेली की ध्ाूम
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां चौरासी स्थित ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में होली उत्सव का आयोजन किया गया। शिक्षकों, छात्र, छात्राओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली खेले रघुबीरा बिरज में, आदि गीतों के साथ होली गाई गई। शिक्षकों ने मिलावटी रंगों से सावधान रहने की सलाह दी। वहां स्कूल प्रबंधक उमेश जोशी, गीता बिष्ट, गरिमा पंत, विमला मिश्रा, मीरा नगरकोटी, रंजना जोशी, सुमन कनवाल, दिव्या फर्त्याल, किरन दफौटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भले ही बारिश ने होली का रंग फीका कर दिया हो, लेकिन इसके लिए लोगों में खासी उत्सुकता है। चिलियानौला टैक्सी स्टेंड के पास सोमवार की सुबह जब बारिश रुकी तो होली का गायन हुआ। मेहमान होली गायकों ने भी कार्यक्रम से शिरकत की। जल कैसे भरूं जमुना गहरी होली गीत सुनते ही हैड़ाखान मंदिर पहुंचे जर्मनी के जार्ज लारा खुद को नहीं रोक पाए और होल्यारों की धुन पर खुद थिरकने लगे। खड़ी होली समाप्त होते ही बारिश भी शुरू हो गई। जिस कारण लोगों को निराशा हुई। बारिश से मोहल्लों में होने वाली महिलाओं की होली महफिल भी प्रभावित हो रही है। लोग बारिश थमने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन