फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dhruv and Shashank Wins Doubles Badminton

पुरुष युगल फाइनल में अल्मोड़ा के ध्रुव, देहरादून के शशांक की जोड़ी रही विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dhruv and Shashank Wins Doubles Badminton
देहरादून में ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। 17 से 21 अगस्त तक देहरादून में हुई उत्तराखंड राज्य सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप -2022 में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने भी दम दिखाया। पुरुष युगल के फाइनल में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत और देहरादून के शशांक शेत्री की जोड़ी ने नैनीताल के हिमांशु तिवारी और देहरादून के शोहेल अहमद की जोड़ी को हराया।
विज्ञापन

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि पुरुष एकल के फाइनल में देहरादून के ध्रुव रावत ने देहरादून के ही अंश नेगी को हराया। अल्मोड़ा के शिवम मेहता और पिथौरागढ़ के भावेश पांडेय को कांस्य पदक मिला। महिला एकल के फाइनल में अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने देहरादून की दिव्यांशी शर्मा को हराया। अल्मोड़ा की अवंतिका पांडे और देहरादून की सिद्धि रावत को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

पुरुष युगल में देहरादून के सक्षम भट्ट, पौड़ी के शौर्य पंत, पौड़ी के शिरीष बिष्ट, पिथौरागढ़ के भावेश पांडे को कांस्य पदक मिला। महिला युगल के फाइनल में देहरादून के दिव्यांशी शर्मा और रागेश्री ने अल्मोड़ा के हिमांशी रावत और स्नेहा रजवार की जोड़ी को परोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रित युगल के फाइनल में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत और अदिति भट्ट की जोड़ी ने देहरादून के सोहेल अहमद और रागेश्री की जोड़ी को हराया। अल्मोड़ा के चयनित जोशी और देहरादून की अन्या चौहान और देहरादून के सुर्याक्ष्य रावत और आन्या बिष्ट की जोड़ी को कांस्य पदक मिला। मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्य ने पुरस्कार प्रदान किए। वहां पर राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, डीके सेन, आयोजन समिति के चेयरमैन राकेश डोभाल, सचिव हरीश जोशी, चीफ रेफरी दीपक रावत ,पुनीता नगलिया , दिनेश शर्मा, जिला सचिव नवनीत सेठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed