फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dhoom of Kumaoni, Garhwali and Bollywood songs on the last day

कुमाऊंनी, गढ़वाली और बालीवुड गीतों के साथ अल्मोड़ा महोत्सव का समापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dhoom of Kumaoni, Garhwali and Bollywood songs on the last day
महोत्सव का आनंद लेते डीएम नितिन सिंह भदौरिया तथा अन्य अधिकारी गण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। रविवार देर रात पुरस्कार वितरण के साथ अल्मोड़ा महोत्सव का समापन हो गया। स्टार नाइट में मिश्र के लोक नृत्य पर आधारित तनुरा नृत्य इस दौरान आकर्षक का केंद्र रहा। तनुरा का अनोखा नृत्य लोगों के मन को भा गया। सूफी कलाकार वारसी बंधुओं ने भी खूब वाहवाही लूटी। जबकि देर रात गायिका प्रियंका महर ने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों से समा बांध दिया।
विज्ञापन

युवा स्टार को लेकर दर्शकों में ज्यादा उत्साह देखना को मिला। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने महोत्सव के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

प्रसिद्ध कव्वाल वारसी बंधुओं ने भर दो झोली या मोहम्मद लौट कर मैं न जाऊंगा खाली..., ये जो हल्का हल्का सरूर है..., दमादम मस्त कलंदर... बेबफा यूं तेरा मुस्कुराना याद आने के काबिल नहीं है... आदि कव्वाली गाकर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। उत्तराखंड की गायिका प्रियंका महर ने मेरा गोपाला मैं के छोड़ के न गीत पर दर्शक थिरक उठे। उन्होंने चैता की चत्वाल समेत कुमाऊंनी, गढ़वाली और हिंदी गीतों की प्रस्तुतियां भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। स्टार नाइट का संचालन वर्षा शर्मा ने किया। दिन के कार्यक्रमों का संचालन विद्या कर्नाटक, नवजोत जोशी और वर्षा शर्मा ने किया।

अल्मोड़ा महोत्सव में आयोजित फैशन शो में विभिन्न परिधानों में सजी युवतियां।

अल्मोड़ा महोत्सव में आयोजित फैशन शो में विभिन्न परिधानों में सजी युवतियां।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed