फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dhanyari villagers staged a symbolic protest at the tehsil.

Almora News: धन्यारी के ग्रामीणों ने तहसील में दिया सांकेतिक धरना

Wed, 08 Apr 2026 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 08 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dhanyari villagers staged a symbolic protest at the tehsil.
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत धन्यारी के ग्रामीणों ने लिखित समझौते के तीन माह बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को तहसील परिसर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 20 अप्रैल से फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बीते साल छह दिसंबर को लोक निर्माण विभाग और जल संस्थान के साथ विस्तृत वार्ता के बाद लिखित समझौता हुआ था जिस पर आंदोलन समाप्त हुआ था। उस समय 22 दिनों तक चले आंदोलन और पांच दिन के आमरण अनशन के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ था। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। वहां ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरौला, प्रधान प्रकाश अधिकारी, कमल साह, पिनोली प्रधान हेमंत रौतेला, कलौटिया के उमेश सिंह, चंदन सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांगें
ग्रामीणों की मांगों में बसेरा बैंड से कूना धन्यारी मोटर मार्ग का मिलान, कफड़ा से किरोली, कफड़ा से कोट्यूड़ा दड़माड़, कफड़ा से छबीसा और कफड़ा से तिपोला रोड के चार किलोमीटर के आगे डामरीकरण, पिनोली-कलौटियां सड़क कार्य शुरू करना, जल मिशन कार्य आरंभ करना और जल मित्रों का मानदेय भुगतान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 07 एएलएम03पी-तहसील परिसर में धरना देते ग्रामीण (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed