{"_id":"643c3306f7762804b40540e9","slug":"devotees-are-getting-worried-due-to-lack-of-water-connection-in-shiva-temple-ranikhet-news-c-8-1-114251-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शिव मंदिर में पानी का संयोजन नहीं होने से श्रद्धालु हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शिव मंदिर में पानी का संयोजन नहीं होने से श्रद्धालु हो रहे परेशान
Sun, 16 Apr 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
चिलियानौला का पौराणिक शिव मंदिर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला नगर पालिका स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पानी का संयोजन नहीं है। शिवरात्रि, बैसाखी या अन्य पर्व पर यहां भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं को घर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है। इसी परिसर में नगर पालिका का कार्यालय भी है। अब शिव मंदिर कमेटी के गठन पर भी विचार विमर्श चल रहा है। इसके बाद जल संयोजन लगाया जाएगा।
बता दें कि चिलियानौला का शिव मंदिर दो सौ साल पुराना है। इस मंदिर पर श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा है। यहां चिलियानौला पालिका क्षेत्र के अलावा बधाण, तल्ला बधाण, कुणखेत सहित दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। यहां शिव रात्रि का मेला भी लगता है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। उन्हें पानी की व्यवस्था स्वयं करनी पड़ती है। नगर पालिका बनने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि यहां एक सार्वजनिक स्कैंड पोस्ट लग जाएगा, लेकिन आज तक व्यवस्था नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों ने यहां पानी का संयोजन लगाने की मांग उठाई है। व्यवसायी विनोद माहरा सहित तमाम लोगों ने कहा कि पानी का संयोजन लगना चाहिए। इससे दूर दराज के श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। मंदिर का कार्य देखने वाले पूर्व प्रधान कवींद्र कुवार्बी का कहना है कि पूर्व यहां एक अस्थायी संयोजन था। अब शीघ्र ही कमेटी के गठन पर विचार चल रहा है। इसके बाद संयोजन के लिए भी प्रयास किया जाएगा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश ठाकुर ने कहा कि यदि नगर पालिका बिल वहन करे तो मंदिर परिसर में संयोजन लगाया जाएगा।