{"_id":"6aa446c1f222c8319200c35a","slug":"devi-bhagwat-katha-at-siddhivinayak-ganesh-temple-starting-september-14-almora-news-c-232-1-alm1015-148508-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में 14 सितंबर से देवी भागवत कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में 14 सितंबर से देवी भागवत कथा
Fri, 11 Sep 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
देवी भागवत कथा के लिए सज रहा श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर।
अल्मोड़ा। नगर के लिंक रोड स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में 14 से 23 सितंबर तक श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इससे क्षेत्रवासियों में उत्साह है।
कथा व्यास पंडित मनोज कृष्ण जोशी श्रद्धालुओं को श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रवण कराएंगे। कथा के दौरान देवी महात्म्य, सनातन धर्म, भक्ति, संस्कार और सदाचार से जुड़े आध्यात्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष किशन चंद्र तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। आयोजन के मुख्य यजमान बसंत बल्लभ तिवारी होंगे। कथा के समापन पर 23 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।