फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Development will flow, Chief Minister gives confidence

विकास की बहेगी बयार, मुख्यमंत्री ने दिलाया विश्वास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Development will flow, Chief Minister gives confidence
अल्मोड़ा के वीसी रूम में मौजूद डीएम नितिन भदौरिया और अन्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री ने वर्चुवल माध्यम से विधानसभा क्षेत्र सल्ट के लिए 38.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में विकास की बयार बहाने की का विश्वास दिलाया। सीएम ने 35.13 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया, जबकि 3.31 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने विधानसभा सल्ट के लिए कुल 8.74 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया।
इनमें स्वास्थ्य उप केंद्र मटखानी देघाट का निर्माण कार्य लागत 45.00 लाख, भिने और बरकिंडा लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण लागत 286.80 लाख रुपये भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 27 जनवरी को जिले भ्रमण के दौरान की गई घोषणाओं को भी दोहराया। मरचूला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रत्येक वर्ष स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना की स्मृति में एडवेंचर मीट कराने। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मानिला कुणीधार का नाम स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना के नाम पर रखे जाने, उनकी मूर्ति सहित स्मारक का निर्माण किए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

मरचूला में एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर का निर्माण किए जाने, मौलेखाल सल्ट स्थित तहसील परिसर में स्थित भवनों का सुदृढ़ीकरण करने, मछोड़ उप तहसील में तहसील भवन, आवासीय भवनों का निर्माण करने, भिकियासैंण से मरचूला तक रामगंगा नदी के किनारे के क्षेत्र को एंगलिंग हब के रूप में विकसित करने, सल्ट विधानसभा के सभी प्राथमिक विद्यालयों का रूपांतरण कार्यक्रम के अंतर्गत कायाकल्प करने, सल्ट खुमाड़ के विकासखंड कार्यालय, आवासीय भवन का सुदृढ़ीकरण करने, जीआईसी पैसिया का भवन निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी रूम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, चाय बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री विनीत बिष्ट, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा हरीश कनवाल, अनुसूचित मोर्चा धर्मवीर आर्या, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, जिला विकास अधिकारी केके पंत के अलावा तहसील सल्ट की उपजिलाधिकारी शिप्रा जोशी, महेश जीना, तहसील भिकियासैंण से उपजिलाधिकारी राहुल शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed