फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Development forum will run against drug addiction

नशे के खिलाफ अभियान चलाएगा विकास मंच

Sat, 29 Apr 2017 10:52 PM IST
almora
almora Updated Sat, 29 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन

 अल्मोड़ा विकास मंच के संयोजक बिट्टू कर्नाटक ने युवाओं में नशे की आदत को लेकर चिंता जताते हुए मंच की ओर से  इसके खिलाफ अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने बताया कि इसके लिए मंच युवाओं को खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोडने का कार्य करेगा। 

विज्ञापन


  संयोजक कर्नाटक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पिछले कुछ समय से युवा वर्ग नशे का आदी हो रहा है जो कि गंभीर चिंता का विषय है। चरस, स्मैक आदि खतरनाक नशे की लत में पड़े युवाओं को खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़कर नशे से दूर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए अल्मोड़ा विकास मंच पुलिस प्रशासन और स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर अभियान के तहत युवाओं को जागरूक करने का प्रयास करेगा। इसके पहले चरण में मंच दिल्ली की एक संस्था के साथ मिलकर युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन


इस संबंध में संस्था के व्यवस्थापकों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तय हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मंच जल स्रोतों, नौलों आदि का संरक्षण और सफाई के लिए भी कार्य करेगा, जिसमें जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों का भी सहयोग लिया जाएगा। वार्ता के दौरान देवेंद्र कर्नाटक, हेम चंद्र जोशी, जितेंद्र कांडपाल, गौरव कांडपाल, दीपेश जोशी, दीपक मेहता, अमन अंसारी, राकेश बिष्ट, हनी वर्मा, रोहित शैली आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed