फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Despite the rain water crisis in many villages

बारिश के बावजूद कई गांवों में पेयजल संकट

Sat, 28 Jan 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 28 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन

 बारिश होने के बावजूद भी सल्ट विकासखंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों में पानी का संकट बढ़ते जा रहा है। ग्रामीण पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। ठंड के मौसम में भी ग्रामीण और क्षेत्र के लोग चार किमी दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों अथवा नौलों से पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


गुलार-कलगेत पेयजल योजना से सल्ट विकासखंड के अंतर्गत आने वाले नपटवा, पोखरी, देवायल, ढैला, करगेत, शशिखाल, सदरखोला, घसकोट समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों में तीन माह से पानी की सप्लाई ठप है। इस कारण इन गांवों में पानी का संकट गहरा गया है। बारिश के बावजूद भी जाड़े के सीजन में ग्रामीण पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। स्थिति यह है कि ठंड में भी ग्रामीण चार किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों समेत किराए में रहने वाले कर्मचारियों और विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


सदरखोला के प्रधान मोहन सिंह ने बताया कि पेयजल किल्लत के संबंध में पूर्व में संबंधित विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ठंड के मौसम में भी पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों का अधिकांश समय पानी जुटाने में ही बर्बाद हो जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed