{"_id":"58ef66494f1c1bbc7fcf6fc4","slug":"despite-the-opposition-liquor-shops-opened-up-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बावजूद शराब की दुकानें खुलने से भड़की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बावजूद शराब की दुकानें खुलने से भड़की महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध के बावजूद दूनागिरि मोटर मार्ग पर घटैढाली में देसी-विदेशी शराब की दुकान खोल दिए जाने से महिलाओं में भारी आक्रोश है। तहसील कार्यालय पहुंचीं महिलाओं ने विरोध जताया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र दुकान बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्र घटैढाली में शराब की दुकानें खुलने से क्षेत्र में अशांति फाल जाएगी। आबादी वाले इलाके में शराब की दुकान खोलना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि शराब व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए जनहितों की अनदेखी की जा रही है। यदि शराब की दुकानों को अविलंब नहीं हटाया गया तो विरोध में महिलाएं उग्र प्रदर्शन करेंगी। मालूम हो कि चार दिन पहले महिलाओं ने शराब की दुकान के विरोध में नगर में प्रदर्शन किया था। ज्ञापन देने वालों में आनंदी देवी तिवारी, नंदी देवी, निर्मला देवी, प्रधान हंसी देवी, प्रेमा तिवारी, मंजू देवी, मोहनी देवी, पार्वती देवी, जसुली देवी, गीता देवी, मालती देवी, मधुबाला कांडपाल, नंदिता भट्ट आदि शामिल थी।
विज्ञापन