फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   deputy registrar office is closed

उप निबंधक कार्यालय में लटके ताले, लोगों की हो रही फजीहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
deputy registrar office is closed
उप निबंधक कार्यालय पर लटका ताला। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील स्थित उप निबंधक एवं अनिवार्य विवाह रजिस्ट्रीकरण कार्यालय में ताले लटक गए हैं। बताया जा रहा है कि कार्यालय में तैनात एकमात्र उप निबंधक अवकाश पर गए हैं, जिस कारण तमाम कार्य अधर में लटक गए हैं। तीन तहसीलों के लोग तमाम कार्यों के लिए इसी कार्यालय पर निर्भर हैं। लोग जमीनों की रजिस्ट्री और अन्य कार्यों के लिए यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन कार्यालय बंद होने से उनकी फजीहत हो रही है।
विज्ञापन

उप निबंधक एवं अनिवार्य विवाह रजिस्ट्रीकरण कार्यालय पर रानीखेत के अलावा चौखुटिया और द्वाराहाट तहसीलें भी निर्भर हैं। इस कार्यालय से जमीनों की रजिस्ट्री और विवाह पंजीकरण के कार्य होते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कार्यालय में ताले लटके हुए हैं।
विज्ञापन

सुबह से ही रानीखेत के अलावा चौखुटिया और द्वाराहाट तहसीलों के लोग जमीनों की रजिस्ट्री, विवाह पंजीकरण के लिए यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां कार्यालय में ताले होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि यहां पूर्व में उप निबंधक के अलावा एक लिपिक कार्यरत थे। लिपिक का तबादला हो गया है, एकमात्र उप निबंधक के सहारे कार्यालय चल रहा है। उप निबंधक भी छुट्टी पर होने के कारण लोगों के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश मनराल ने बिना सूचना के महत्वपूर्ण कार्यालय को बंद करने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed