फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Department to ensure supply of drinking water to the public: Ajay

जनता को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें संबंधित विभाग: अजय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Department to ensure supply of drinking water to the public: Ajay
अल्मोड़ा। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय टम्टा ने शहर और आसपास के इलाकों में व्याप्त पेयजल समस्या को लेकर जिला सहकारी बैंक सभागार में जल निगम, जल संस्थान और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जनता को जल संकट से निजात दिलाने के लिए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि जरूरत पड़ने पर टैंकरों सहित अन्य संसाधनों से जनता को पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भविष्य में पेयजल की कमी नहीं हो इसके लिए विभाग दूरगामी और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता वाली योजनाएं बनाएं। सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारी पिंडर से कोसी नदी से जोड़ने वाली योजना पर कार्य करें। प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद ने अल्मोड़ा शहर और लगी ग्राम पंचायतों, मेडिकल कॉलेज के लिए कपिलेश्वर नदी से पपिंग योजना के लिए डीपीआर बनाकर शीघ्र भारत सरकार को भेजने के लिए निर्देशित किया। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना की लागत करीब 93 करोड़ आएगी। इससे पांच 5 एमएलडी पानी अतिरिक्त मिलेगा। वर्तमान में अल्मोड़ा और आसपास के इलाकों में आठ एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे भी शीघ्र 16 एमएलडी करने के निर्देश सासंद ने अधिकारियों को दिए। सांसद टम्टा ने कहा कि कोसी नदी में छोटे-छोटे बैराज बनाकर जल संचय करें। तड़ागताल में झील के सर्वे को लेकर भी शीघ्र समिति बनाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पेयजल निर्माण निगम के ईई केडी भट्ट के अलावा सिंचाई विभाग के अधिकारी, डीसीबी निदेशक विनीत बिष्ट, दर्शन रावत, महेंद्र रावत, किशन सिंह, पंकज जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed