फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand to start Kendriya Vidyalaya in Dwarahat soon

Almora News: द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय जल्द शुरू करने की मांग

Mon, 30 Mar 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 30 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Demand to start Kendriya Vidyalaya in Dwarahat soon
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट क्षेत्र में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय का संचालन अब तक शुरू नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त किया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप इसी शैक्षणिक सत्र से केंद्रीय विद्यालय संचालित करने की मांग की।
विज्ञापन

रानीखेत कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक किरौला के नेतृत्व में जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा कि द्वाराहाट के लिए केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति हुए लंबा समय बीत चुका है। एक वर्ष बीत जाने के बाद अभी तक विद्यालय के संचालन को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कोटद्वार और द्वाराहाट के विद्यालयों की प्रक्रिया एक साथ शुरू हुई थी। कोटद्वार में विद्यालय की दिशा में प्रगति हुई है।
विज्ञापन

वहीं द्वाराहाट का मामला अब भी अधर में लटका हुआ है। प्रशासन की ओर से धीमी कार्यशैली करने का आरोप लगाते हुए कहा कि द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय को इसी सत्र से किसी अस्थायी भवन में संचालित करना शुरू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस सत्र से विद्यालय का संचालन शुरू नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता आंदोलन और धरना देगी। ज्ञापन देने वालों में कमल साह, धन सिंह, पूरन आगरी, पूर्व सभासद प्रमोद आर्या शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed