फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand to name the hospital after Mohan Ustad

Almora News: मोहन उस्ताद के नाम पर अस्पताल का नामकरण करने की मांग

Wed, 08 Jul 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 08 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Demand to name the hospital after Mohan Ustad
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं संगीत साधक स्वर्गीय मोहन राम ''उस्ताद'' के सम्मान में सोमेश्वर उप जिला चिकित्सालय का नाम उनके नाम पर रखने की मांग फिर तेज हो गई है। सामाजिक संगठनों, सांस्कृतिक प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने अपना पूरा जीवन लोक संस्कृति, संगीत और समाज सेवा को समर्पित किया। वर्ष 1914 में हट्यूड़ा-पल्युड़ा गांव में जन्मे मोहन उस्ताद ने 50 से अधिक स्थानों पर रामलीला की नींव रखी और हजारों युवाओं को निशुल्क संगीत की शिक्षा दी। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने संगीत के माध्यम से जनजागरण भी किया। समाजसेवी अन्ना हजारे भी उनके पैतृक आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। युवा समाजसेवी प्रमोद कुमार ने कहा कि उनके योगदान को देखते हुए उप जिला चिकित्सालय का नाम उनके नाम पर रखा जाए। क्षेत्रवासियों ने स्थानीय विधायक से भी इस मांग को विधानसभा में उठाने और राज्य सरकार से सकारात्मक निर्णय कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed