{"_id":"5feb31588ebc3e410458b0bc","slug":"demand-to-end-dda-almora-news-hld409106623","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को लोगों ने गांधी पार्क में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और सत्तारूढ़ दल के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द प्राधिकरण वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने जनता की राय लिए बिना पर्वतीय क्षेत्र में भी प्राधिकरण लागू कर दिया। प्राधिकरण के लागू होने से जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समिति तीन साल से डीडीए समाप्त करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रही है पर सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं रह गया है।
उन्होंने कहा कि काफी मेहनत के बाद लोग भूमि खरीदते हैं, लेकिन भवन निर्माण के लिए उन्हें काफी अधिक शुल्क अदा करना पड़ता है। मांग की कि प्रदेश सरकार तुरंत जनहित में जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त कर भवन निर्माण संबंधी समस्त अधिकार निकायों को दे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने और संचालन यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडे ने किया।
विज्ञापन
धरने पर युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, सचिव आनंदी वर्मा, महेश चंद्र आर्या, कांग्रेस कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, रोबिन मनोज भंडारी, चंद्रकांत जोशी, अख्तर हुसैन आदि ने भाग लिया।