फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand to arrange vehicles for water supply

Almora News: जलापूर्ति के लिए वाहनों की व्यवस्था करने की मांग

Wed, 01 May 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 01 May 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Demand to arrange vehicles for water supply
तहसीलदार तितीक्षा जोशी को ज्ञापन देते द्वाराहाट के लोग। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा )। विकासखंड में गर्मी बढ़ने के साथ ही जल संकट गहराने से लोग परेशान हैं। जलस्रोतों का जलस्तर घटने से लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने पानी बांटने के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था करने की मांग पर तहसीलदार तितिक्षा जोशी के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र के लोग कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों में जल संकट गहरा गया है। कहा कि पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था कर इनके माध्यम से पानी बांटकर लोगों को राहत पहुंचाने के प्रयास होने चाहिए। वहीं लोगों ने क्षेत्र के अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही जंगलों में आग बुझाने के लिए तत्परता दिखाने की मांग की। इस मौके पर मनोज रावत, ललित रावत, भटकोट प्रधान राकेश चंद्र, मनोज रावत, तारा सिंह मेहरा, नारायण रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article