फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand of PDS galla vendor

Almora News: लंबित बिलों का भुगतान न होने पर गल्ला विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 24 Aug 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 24 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Demand of PDS galla vendor
फोटो-24एएलएम14 नंदादेवी मंदिर परिसर अल्मोड़ा में प्रदर्शन करते सस्ता गल्ला विक्रेता। संवाद
अल्मोड़ा। लंबित बिलों का भुगतान नहीं होने से नाराज सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के बैनर तले नंदादेवी मंदिर परिसर के गीता भवन में प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी पीतांबर प्रसाद के माध्यम से खाद्य सचिव को मांगों से संबंधित ज्ञापन भेजा गया था लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी 13 माह के लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान न होने से गल्ला विक्रेताओं को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वे दुकान का किराया भी नहीं दे पा रहे हैं। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 13 माह के बकाये का भुगतान जल्द नहीं हुआ तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू, केशर खनी, दिनेश गोयल, मनोज वर्मा, अभय साह, प्रकाश भट्ट, संदीप नंदा, दीपक साह, पान सिंह, प्रमोद कुमार, विपिन तिवारी, नारायण सिंह, राजेंद्र लटवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed