फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand of payment

पंप ऑपरेटरों ने धरना देकर नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand of payment
भिकियासैंण तहसील कार्यालय में धरने पर बैठे पंप ऑपरेटर। - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। दस माह के वेतन का भुगतान करने की मांग को लेकर लघुडाल खंड सिंचाई पंप ऑपरेटरों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर तहसील कार्यालय में धरना दिया। इस मौके पर हुई बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लघुडाल खंड के भिकियासैंण, सल्ट, स्याल्दे, चौखुटिया के पंप ऑपरेटरों को दस माह से वेतन नहीं दिया गया है। इस कारण वह घोर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। विभागीय अधिकारियों से भी वेतन दिलाने की गुजारिश की लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे मजबूर होकर उन्हें कार्य बहिष्कार कर धरना देने के लिए बाध्य होना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक विभाग श्रम विभाग के नियमों के तहत उन्हें वेतन नहीं देगा वह कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। उन्होंने आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। धरने पर अध्यक्ष उदित नारायण, प्रहलाद सिंह, हरीश चंद्र, महेश चंद्र, लक्ष्मण सिंह, नवीन चंद्र, जगत सिंह, किशन चंद्र, गोविंद राम, भावना जुयाल, शांति देवी, बीना हरबोला, हीरा सिंह, भुवन चंद्र आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed