फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand for displaced displaced old villagers soon

आपदाग्रस्त बूढ़ाधार के ग्रामीणों को जल्द विस्थापित करने की मांग 

Mon, 16 Jul 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Mon, 16 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्म निरपेक्ष युवा मंच के सदस्यों ने गांव चलो अभियान के तहत भैसियाछाना ब्लाक के आपदा ग्रस्त अति संवेदनशील गांव बूढ़ाधार का भ्रमण किया। इस मौके पर हुई बैठक में वक्ताओं ने आपदा के मद्देनजर ग्रामीणों को जल्द विस्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हमेशा खतरा बना रहता है। इस कारण वह रातभर सो नहीं पाते हैं।  

क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष कुमार ने कहा कि भू गर्भ की टीम गांव में आई थी जिसने बूढ़ाधार को अत्यधिक संवेदनशील बताया था। ग्रामीण 2010 से विस्थापन की मांग करते आ रहे हैं लेकिन अब तक विस्थापन नहीं किया गया है। आनंद राम ने बताया कि मकानों तथा छतों में दरार पड़ गई हैं। बरसात में यह कभी ध्वस्त हो सकते हैं। भनुली देवी, रेखा देवी, तुलसी देवी ने बताया कि खतरे के कारण वह रात भर सो नहीं पाती है और पहरा देकर बच्चों की सुरक्षा करती हैं। किशन राम, जगदीश राम ने कहा कि 2010 की आपदा के समय तत्कालीन जिलाधिकारी ने  ग्रामीणों को पुनर्वास का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक पुनर्वास नहीं किया गया है।  
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन सेराघाट-तरमोली मोटर मार्ग के पत्थर गांव में गिर रहे हैं। जिससे खतरा बना हुआ है। बैठक में संयोजक विनय किरौला, निरंजन पांडे, अमित चौधरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष कुमार, किशन राम, जगदीश राम, साजन राम, आनंद राम, तुलसी देवी, रेख देवी, मनुली देवी, कमल जोशी, भगवती देवी आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed