फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dehradun and Pithoragarh won the titles

देहरादून और पिथौरागढ़ ने जीता खिताब  

Sat, 17 Nov 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 17 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dehradun and Pithoragarh won the titles
राज्य स्तरीय वालीबाल चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी मुख्य अतिथि के साथ। - फोटो : अमर उजाला
            
विज्ञापन

अल्मोड़ा। उत्तराखंड जूनियर वॉलीबॉल अंडर-18 बालक और बालिका वर्ग की दो दिवसीय राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का फाइनल बालक वर्ग में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून और बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की टीम ने जीत लिया। मुख्य अतिथि 13 सिख रेजीमेंट के ले. कर्नल सन्नी राठी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की।      

      
चैंपियनशिप के फाइनल राउंड में बालक वर्ग में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून विजेता, हरिद्वार उपविजेता और चमोली-गोपेश्वर की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की टीम विजेता, ऊधमसिंहनगर की टीम उपविजेता और देहरादून की टीम तीसरे स्थान पर रही। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ले. कर्नल सन्नी राठी ने विजेता और उपविजेता टीम के प्रतिभागियों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने टीम कोच को भी प्रतीक चिन्ह प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों के प्रति अन्य सहपाठियों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर और प्रबंध निदेशक शेखर लखचौरा ने सभी का आभार जताया। चैंपियनशिप में निर्णायक की भूमिका  दीपक डंगवाल, चंदन सिंह बिष्ट, गिरीश चंद्र सिंह बिष्ट, यशपाल बिष्ट, प्रकाश त्रिपाठी, नवीन वर्मा, राजेश बिष्ट, योगेश बिष्ट ने निभाई। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं के अलावा कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष जंग बहादुर थापा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।                          
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed