फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Deepotsav Celebration

उक्रांद की सांस्कृतिक पहल दीपोत्सव में उमड़ी महिलाओं की भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Deepotsav Celebration
दीपोत्सव कार्यक्रम में वृद्ध महिला द्वारा तैयार स्वनिर्मित चौकी। - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उक्रांद की सांस्कृतिक पहल दीपोत्सव में महिलाओें ने जमकर रंग बिखेरे। कई क्षेत्रों से आईं महिलाओं की टोलियों ने लक्ष्मी निर्माण, ऐंपण, रंगोली और दीया सजाना कार्यक्रम में भागीदारी की।
विज्ञापन

पूजाखेत, दैरी, बिजयपुर, हाट बाजार से पहुंची महिलाओं ने आकर्षक लक्ष्मी निर्माण किया। ऐपण कार्यक्रम में मासी से जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत, छतगुल्ला से जिला पंचायत सदस्य अंजू जोशी, मासी से हेमा भंडारी, घघलोडी से दीक्षिका चंद्रा, भौंरा से अनीता देवी, जय मां दूनागिरी की रेखा रौतेला आदि के नेतृत्व में आई महिला टोलियों ने धूलिअर्ग की चौकी, गणेश पूजा चौकी ,लक्ष्मी पूजा चौकी, गृहजाग चौकी सहित विभिन्न चौकियां बनाईं। जानकी बिष्ट पूजाखेत ,पल्लवी अधिकारी पूजाखेत, विनीता देवी बडे़त, मेघा अधिकारी नौगांव, पलक नेगी बमनपुरी संगीता बिष्ट कोटीला, डौली आर्या मासर, अंजली आर्या दैरी के नेतृत्व में आई टीमों ने दीया सजाया। इस मौके पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। शीतला पुष्कर मैदान में हुए कार्यक्रम में रंगवाली पिछौड़ा पहनकर आई महिलाओं ने महोत्सव में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। वहां पर पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, केपीएस अधिकारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, उक्रांद महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष मधुलता रावत, महेश त्रिपाठी, नरेंद्र अधिकारी, गोविंद अधिकारी आदि थे। कार्यक्रम का संचालन हीरा अधिकारी ने किया।

दीपोत्सव में रंगोली तैयार करती महिलाएं।

दीपोत्सव में रंगोली तैयार करती महिलाएं। - फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed