फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand: pregnant lady Death Due to not get treatment in fear of corona in Almora

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में कोरोना की आशंका में गर्भवती को नहीं मिला इलाज, मौत

Fri, 21 Aug 2020 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: pregnant lady Death Due to not get treatment in fear of corona in Almora
अल्मोड़ा जिला अस्पताल में गर्भवती की मौत के बाद पति को ढांढस बंधाती भाभी। - फोटो : ALMORA

कोरोना होने की आशंका के चलते एक गर्भवती महिला को निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक दौड़ाया और अंत में इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। गर्भवती को पहले टाइफाइड हुआ था और सांस लेने की तकलीफ होने पर डॉक्टरों ने कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही इलाज की बात कही। बाद में महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।  

विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्रों में पहले ही स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ चुकी हैं, उसपर अब कोरोना की मार भी पड़ने लगी है। कोविड-19 के नाम पर रोगियों को इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। पांच माह की गर्भवती आशा देवी (24) पत्नी मुन्ना सिंह निवासी कोसी कटारमल का स्वास्थ्य बृहस्पतिवार सुबह से खराब था। महिला एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची तो कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका जताते हुए उसे कोरोना जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


परिजन उसे जिला अस्पताल अल्मोड़ा लेकर पहुंचे तो उसे कोविड-19 की जांच के लिए बेस अस्पताल भेजा गया। बेस अस्पताल में महिला की कोरोना जांच हुई और महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन उसकी हालत बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। रिपोर्ट निगेटिव आने पर परिजन जब उसे देर शाम बेस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पूरा दिन परिजन एक निजी समेत जिले के तीन अस्पतालों में चक्कर काटते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed