फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Death of Mauntainyar Ajay Bisht

युवा पर्वतारोही अजय बिष्ट की गमगीन माहौल में की अंत्येष्ठि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Death of Mauntainyar Ajay Bisht
अजय बिष्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। द्रौपदी के डांडा में हिमस्खलन हादसे में मृत नगर के युवा पर्वतारोही अजय बिष्ट की भारी बारिश के बीच विश्वनाथ श्मशान घाट में अंत्येष्टि कर दी गई। चिता को चाचा पूरन सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी। इससे पहले उत्तरकाशी से अजय का शव उनके घर पहुंचा तो परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। अजय की असमय मौत से सांत्वना देने पहुंचे लोगों की आंखें भी नम हो आईं।
विज्ञापन

नगर के गोपालधारा निवासी व्यवसायी धीरेंद्र सिंह बिष्ट के पुत्र युवा पर्वतारोही अजय बिष्ट (32) अपने साथियों के साथ पर्वतारोहण के लिए उत्तरकाशी गए हुए थे। मंगलवार को द्रौपदी के डांडा में हुए हिमस्खलन हादसे में वह लापता हो गए थे। चार दिन बाद शुक्रवार को अजय का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन

अजय के दोस्त और उसके जीजा शव को लेने उत्तरकाशी गए हुए हैं। शनिवार की सुबह 9:30 बजे वे शव लेकर अल्मोड़ा पहुंचे। सुबह 11 बजे भारी बारिश के बीच अजय की अंतिम यात्रा निकली। घर पर सांत्वना देने वालों में प्रशासन की तरफ से तहसीलदार कुलदीप पांडे, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, रेडक्रास सोसाइटी चेयरमैन मनोज सनवाल, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, दुग्ध संघ प्रदेश उपाध्यक्ष दीप डांगी, राजेंद्र बोरा, तारा चंद्र जोशी, हेम रौतेला, गिरीश मल्होत्रा, गणेश तिवारी, सौरभ वर्मा, कृष्ण बहादुर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और परिजनों के आंसू थम नहीं रहे थे
अल्मोड़ा। घर से जैसे ही अजय की शव यात्रा निकली तो परिजनों के आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अजय की पत्नी सिल्का का रो-रो कर बुरा हाल था। बार-बार अजय को पुकार रही थी। अजय की मौत की खबर मिलने के बाद अमेरिका में रहने वाले उनके भाई रोहित बिष्ट, अहमदाबाद में रहनी वाली बहन मोना भी घर पहुंच गई थी। जैसे ही शव घर पहुंचा तो दोनों भाई बहन रोते रहे। बार-बार दोनों अपने भाई को पुकार रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed