फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Death of BDO

धौलादेवी के खंड विकास अधिकारी जगदीश जोशी का आकस्मिक निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Death of BDO
बीडीओ स्व. जगदीश जोशी। (फाइल फोटो) - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले के धौलादेवी विकासखंड के बीडीओ जगदीश जोशी का आकस्मिक निधन हो गया। नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक के कुमाटी गांव निवासी जगदीश की कपिलेश्वर श्मशान घाट पर अंत्येष्टि की गई। वह 31 अक्तूबर 2020 को सेवानिवृत्त होने वाले थे।
विज्ञापन

जगदीश धौलादेवी विकासखंड में एबीडीओ के पद पर तैनात थे। पिछले माह ही उनके बीडीओ के पद पर प्रोन्नति के आदेश हुए थे। उन्होंने चार दिन पूर्व एक अक्तूबर को धौलादेवी विकासखंड के बीडीओ का पद भार संभाला था। रविवार रात अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका शव पैतृक गांव कुमाटी गांव (नैनीताल) ले जाया गया। सोमवार को स्थानीय कपिलेश्वर श्मशानघाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र, एक पुत्री और 85 वर्षीय मां शोकाकुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed