{"_id":"63a9e836e669531d2a62d8ce","slug":"death-in-garur-accident-garud-news-hld4866177139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पिंगलों भकुनधार में कार दुर्घटना के मृतकों का गमगीन माहौल् में हुई अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पिंगलों भकुनधार में कार दुर्घटना के मृतकों का गमगीन माहौल् में हुई अंत्येष्टि
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलों के भकुनधार में कार हादसे में मरने वाले दोनों लोगों की सोमवार को गमगीन माहौल में अंत्येष्टि हुई। शवों का पोस्टमार्टम मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में बागेश्वर से आये डाक्टरों की टीम ने किया। बता दें कि हादसे में भाजयुमो के जिला सहमंत्री सहित दो लोगों की मौत हुई थी।
रविवार को अल्टो दुर्घटनाग्रस्त होने से भाजयुमो के जिला सह मंत्री बलवीर बिष्ट उर्फ जगदीश बिष्ट निवासी छत्यानी और मंगल नाथ निवासी रौल्याना की मौत हो गई थी। राजस्व पुलिस और स्थानीय लोगों ने रविवार की देर रात ने शवों को भारी मशक्कत के बाद निकाला जबकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी थी।
सोमवार को डीएम अनुराधा पाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शवों का बैजनाथ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को मृतकों के परिजनों के सुपुर्द किया। मृतकों के घर में शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। उनके निधन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, महेश ठाकुर, संजय फर्स्वाण, दिनेश बिष्ट, प्रकाश रावल, घनश्याम जोशी, हरीश रावत, इंद्र सिंह बिष्ट, इंद्र सिंह रावत मदन गिरी ने शोक जताया है।