फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dead body vehicle stuck in jam, police got help

जाम में फंसा शव यात्रा का वाहन, पुलिस की लेनी पड़ी मदद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dead body vehicle stuck in jam, police got help
धारानौला मार्ग में बृहस्पतिवार को वाहनों का लगा जाम। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। धारानौला में बृहस्पतिवार को लगा लंबा जाम लोगों के लिए मुसीबत बन गया। इस मार्ग पर बस, टैक्सी और दोपहिया वाहनों के खड़े रहने से दिन भर में कई बार जाम लगा। जाम खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी है। इस दौरान विश्वनाथ घाट को जा रही शव यात्रा का वाहन भी जाम में फंस गया। पुलिस ने किसी तरह इसे जाम से बाहर निकाला।
विज्ञापन

दरअसल बृहस्पतिवार को उदयशंकर नाट्य अकादमी में राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम हुए। इस दौरान बाहरी जिलों से भी बड़ी संख्या में वाहन धारानौला मार्ग से होते हुए निकले। इसके अलावा पिथौरागढ़ मार्ग से अल्मोड़ा की तरफ आने वाले वाहन भी धारानौला होते हुए आए। जिससे धारानौला मार्ग पर दिन भर में कई बार जाम लगा। मार्ग पर दिन में लगे लंबे जाम से लोग खासे परेशान रहे। जाम में फंसे वाहनों में सवार यात्रियों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान विश्वनाथ घाट को जा रही एक शवयात्रा का वाहन भी जाम में फंस गया। पुलिस की मदद के बाद किसी तरह इसके लिए रास्ता बनाया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि धारानौला में अक्सर जाम लगने की समस्या आती रहती है। बृहस्पतिवार को लगे जाम से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed