फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   daughter-in-law. saved. honor. veteran father-in-law.

Almora News: जिला पंचायत सदस्य की खांकर सीट पर बहू ने बचाई दिग्गज ससुर की लाज

Sat, 02 Aug 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 02 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
daughter-in-law. saved. honor. veteran father-in-law.
अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लाॅक में जिला पंचायत सदस्य पद की खांकर सीट पर बहू ने राजनीति के दिग्गज ससुर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की लाज बचाई। राजनीति में पहली बार एंट्री करने वाली राजनीतिक घराने की सुनीता कुंजवाल ने धमाकेदार जीत दर्ज की। इस सीट पर जीत से कांग्रेसी गदगद है। भाजपा प्रत्याशी को करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


खांकर सीट पर चुनाव दिलचस्प रहा। कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी सुनीता कुंजवाल ने 2765 मतों से जीत दर्ज की। सुनीता को 4586, भाजपा की बागी प्रत्याशी रमा भट्ट को 1821, भाजपा प्रत्याशी सोनी जोशी को 1516 मत मिले। कुल 8120 वोट पड़े, जिसमें से 197 मत रद्द रहे।
विज्ञापन

सुनीता कुंजवाल जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी पहली बार राजनीति में उतरी सुनीता को हल्के में ले रहे थे लेकिन समीकरण ऐसे बदले की उन्होंने भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी और बागी को चित्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिपंस की सकनियाकोट सीट पर खिला कमल
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य की सकनियाकोट सीट पर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी महेश नयाल की प्रचंड जीत से कमल खिला है। यहां कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी लाज नहीं बचा पाया। इस सीट पर जीत का स्वाद चखने वाले महेश जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे हैं।

सकनियाकोट सीट पर भाजपा प्रत्याशी महेश नयाल ने 1075 मतों से जीत दर्ज की। महेश नयाल को 3399 मत, कांग्रेस समर्थित रोशन सिंह नयाल को 2324 मत मिले। इस सीट पर कुल 5854 मत पड़े जबकि 133 मत रद्द हुए। जीत के बाद महेश नयाल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि अभी जिला पंचायत अध्यक्ष पर आरक्षण जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed