फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Danger from intermittent debris falling on Quarab

Almora News: क्वारब पर रुक-रुक कर गिर रहे मलबे से खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Danger from intermittent debris falling on Quarab
अल्मोड़ा। पहाड़ के तीन जिलों की लाइफ लाइन क्वारब पर रुक-रुक कर मलबा गिर रहा है। इस दौरान वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जा रहा है जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को गंतव्य में पहुंचने पर काफी विलंब हो रहा है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के लोगों को क्वारब की समस्या से राहत नहीं मिल रही है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब पर पहाड़ी से रुक-रुक कर मलबा आ रहा है। इस कारण जाम भी लग रहा है। जाम में फंसने के कारण यात्री निर्धारित समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई बार लंबा जाम लगने के कारण यात्रियों को काठगोदाम पहुंचने में काफी देर हो जाती है। इस कारण उनकी ट्रेन छूट जाती है। हल्द्वानी जा रहे यात्री संदीप कुमार ने बताया कि क्वारब पर जाम और मलबे से राहत नहीं मिल पा रही है। आवाजाही के दौरान खतरा बना हुआ है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि एनएच पर यातायात सुचारू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed