फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Danger for kosi river

खनन से कोसी पर मडरा रहा खतरा

Tue, 20 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अल्मोड़ा
ब्यूरो/ अल्मोड़ा Updated Tue, 20 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Danger for kosi river

निर्मल कोसी अभियान के तहत कांटली में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि परंपरागत प्राकृतिक जल स्रोतों की अनदेखी और नदियों में हो रहे बेतरतीब खनन के कारण कोसी नदी का अस्तित्व खतरे में है।

विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताकुला के ब्लाक प्रमुख दीपक बोरा ने नदियों के उद्गम स्थलों को सदानीरा रखने और चौड़ी पत्तीदार पौधों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायतों में बरसाती पानी को खाल-खंतियों, इंफिल्टेशन टैंकों और छोटी-छोटी नालियों के माध्यम से संचय करने के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाकर लागू की जानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कोसी और अन्य नदियों को भावी पीढ़ी के लिए धरोहर के रूप में सहेज कर रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक पत्रकार नवीन बिष्ट ने कहा कि पहाड़ों में भूमिगत जल भंडार तेजी से घट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डा. दीपक पंत, गणेश भट्ट, कृष्णा कांडपाल, कुंवर भाकुनी, बौरारो विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष दिनेश जोशी, प्रधान गिरीश कांडपाल, पंकज नेगी, शुभम पंत, महेश गिरी गोस्वामी ने विचार रखे। कार्यक्रम में पनी राम, चंद्रशेखर कांडपाल, किशोर भट्ट, अशोक कांडपाल, नंद राम, धनुली देवी, बसंती देवी, हिरूली देवी, चना देवी, गोपाल गिरी आदि मौजूद थे। तय हुआ कि अगले माह कोसी के उद्गम स्थल कांटली में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही खाल खंतिया खोदे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed