{"_id":"6a270f2ff5fd27346a0f41c7","slug":"daily-wage-workers-continue-their-protest-at-kumaon-engineering-college-almora-news-c-232-1-alm1019-144524-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का धरना जारी
Tue, 09 Jun 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट के दैनिक नियत वेतनभोगी कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी है। सोमवार को कर्मचारी निदेशक कार्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में धरने पर बैठे और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनका विनियमितीकरण नहीं किया जाता तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने कॉलेज प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में निदेशक स्तर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता एवं विधायक प्रतिनिधि नारायण सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरौला ने कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने इस मुद्दे पर निदेशक से वार्ता भी की। निदेशक ने विनियमितीकरण प्रक्रिया में समय लगने की बात कही और इसके लिए सचिव एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री से अनुमति आवश्यक होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन में संगठन अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत, कमल सिंह बजेठा, नरेश कुमार, कुंदन रावत, दिवान सिंह, विनेश कुमार, शंकर सिंह, धन सिंह आदि मौजूद रहे।