फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cybercriminals withdraw 1.10 lakhs from two rural women's accounts

साइबर अपराधियों ने दो ग्रामीण महिलाओं के खाते से 1.10 लाख निकाले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cybercriminals withdraw 1.10 lakhs from two rural women's accounts
अल्मोड़ा। साइबर अपराधियों ने दो ग्रामीण महिलाओं को मातृ वंदना की किश्त उनके खाते में डालने के नाम पर एटीएम कार्ड के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर ली और फिर एक के खाते से एक लाख रुपये से अधिक और दूसरे खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। दोनों महिलाओं ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक निकटवर्ती ग्राम मटेना निवासी श्रीमती किरन बिष्ट और श्रीमती कमला बिष्ट के पास 17 नवंबर को अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। जिसने खुद को सरकारी कर्मचारी बताते हुए मातृ वंदना योजना के तहत तीसरी किश्त बैंक खाते में डालने का झांसा देकर उनसे एटीएम कार्ड की पूरी जानकारी ले ली। किरन बिष्ट ने गलती से अपने पति के खाते का विवरण दे दिया था। जिससे साइबर अपराधियों ने उनके पति प्रमोद सिंह के खाते से करीब एक लाख रुपये से अधिक की राशि निकाल ली जबकि कमला बिष्ट के खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। दोनों ही पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष प्रभा फर्त्याल ने सभी लाभार्थियों से सतर्क रहने और फोन पर किसी को भी अपने बैंक अथवा एटीएम का विवरण नहीं देने को कहा है। उन्होंने कहा है कि बैठकों में भी समय-समय पर महिलाओं को इस बारे में जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन

गैंग में स्थानीय व्यक्ति के भी शामिल होने का अंदेशा
अल्मोड़ा। जांच पड़ताल से पता लगा है कि फोन पर जो अज्ञात व्यक्ति बोल रहा था उसे गांव के हर व्यक्ति के बारे में सटीक जानकारी थी। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उस व्यक्ति ने कई लाभार्थियों के नाम बताते हुए खुद कई जानकारियां दीं जिससे महिलाओं को उस पर विश्वास हो गया। इससे यह भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि ठगी करने वाले गैंग में कोई स्थानीय व्यक्ति भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed