{"_id":"64fe115b0b7778eccc080cf5","slug":"cultural-programme-orgnised-almora-news-c-319-1-shld1008-183-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भटकोट में जगन्नाथजी का मंदिर तैयार, 17 को शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भटकोट में जगन्नाथजी का मंदिर तैयार, 17 को शोभायात्रा
Mon, 11 Sep 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया के भटकोट में अल्मोड़ा जिले का पहला श्री जगन्नाथ मंदिर बनकर तैयार हो गया है। 16 सितंबर को मंगल आरती, गुरुपूजन, वास्तु मंडल पूजा, यज्ञ, चक्र और कलश प्रतिष्ठा के साथ संकीर्तन होगा। इसके बाद छप्पन भोग, महा आरती के बाद दोपहर ढाई बजे से भंडारा लगेगा, जिसमें भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजन की तैयारी में जुटे गोविंद दास ने बताया कि 17 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे रथ शोभायात्रा शुरू होगी और शाम सात बजे महाप्रसाद भंडारा होगा। बताया कि मंदिर में भगवान जगन्नाथ विराजमान होंगे जबकि बाहर बने मंडप में गरुड़ जी विराजमान होंगे। संवाद
विज्ञापन