{"_id":"6844833703aa1dd243001a1e","slug":"cultural-programme-in-district-almora-news-c-232-1-ksp1005-129133-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: राज्यपाल ने कसार देवी मंदिर में लगाया ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: राज्यपाल ने कसार देवी मंदिर में लगाया ध्यान
Sat, 07 Jun 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने प्रसिद्ध कसार देवी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर मानव कल्याण की कामना की। राज्यपाल ने यहां ध्यान भी लगाया और इस शांत एवं दिव्य स्थान की प्रशंसा की। उन्होंने यहां दर्शन कर खुद को सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने देसी-विदेशी पर्यटकों से कसार देवी आने की अपील की।
शनिवार को कसार देवी मंदिर पहुंचे राज्यपाल ने कहा कि वह स्वयं को भाग्यशाली समझते हैं कि उनको दोबारा कसार देवी मंदिर आने का अवसर मिला। यह स्थान अपने आप में बहुत अलौकिक है। यहां की दिव्यता और शांति लोगों को आकर्षित करने वाली है। स्वामी विवेकानंद जैसे महान व्यक्तित्व ने यहां आकर ध्यान लगाया था, यह इस क्षेत्र की दिव्यता-आध्यात्मिकता का प्रमाण है। यहां की प्राचीन परंपराएं और गाथाएं मंत्रमुग्ध करने वाली हैं।
उन्होंने देसी- विदेशी पर्यटकों से यहां आकर इस स्थान की दिव्यता का अनुभव करने की अपील की है। यहां जागेश्वर धाम, गोलू मंदिर, कटारमल जैसे कई अन्य प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं। पर्यटकों को यहां आकर इन क्षेत्रों के आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व को जानना चाहिए। इस मौके पर डीएम आलोक कुमार पांडे, एसएसपी देवेंद्र पींचा, सीडीओ दिवेश शाशनी, एसडीएम संजय कुमार, तहसीलदार ज्योति धपवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ज्ञानवृक्ष पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की
अल्मोड़ा। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने काकड़ीघाट स्थित ऐतिहासिक ज्ञानवृक्ष (पीपल) पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने कर्कटेश्वर मंदिर के भी दर्शन किए। राज्यपाल ने कहा कि काकड़ीघाट एक अद्भुत ऊर्जा और शांति से परिपूर्ण स्थान है। यहां आकर आत्मिक शांति और विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का अनुभव प्राप्त हुआ। हर स्थान की अपनी एक विशिष्ट पहचान होती है। यहां आकर स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक साधना स्थली को देखने का सौभाग्य मिला। यह गर्व का विषय है कि जिस वृक्ष के नीचे उन्होंने ध्यान लगाया था, उसे वैज्ञानिक विधियों से पुनर्जीवित किया गया है। संवाद
राज्यपाल से मिले लालबाबा, मांगपत्र सौंपा
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। अंतरराष्ट्रीय सप्तऋषी अखाड़ा के मंडलेश्वर पंडित मोहन चंद्र भट्ट (लाल बाबा) ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की और उन्हें चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। मांगपत्र में शिवलिंग के आसपास बैरिकेडिंग करने, जागेश्वर जटा गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए सीवर लाइन निर्माण करवाने, जागेश्वर से वृद्ध जागेश्वर के लिए सड़क का निर्माण करवाने और संतों, महंतों, गरीब श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला की व्यवस्था करने की मांग शामिल है। राज्यपाल ने उन्हें मांगों पर उचित कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह महरा भी मौजूद रहे। संवाद
फोटो: 7एएलएम 28पी: जागेश्वर में राज्यपाल से भेंट करते मंडलेश्वर मोहन चंद्र भट्ट। संवाद