{"_id":"6afde39f74bb4d3b6a026441","slug":"bus-services-from-ranikhet-to-badrinath-and-gairsain-are-not-operating-almora-news-c-232-1-alm1019-151166-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रानीखेत से बदरीनाथ और गैरसैंण बस सेवा का नहीं हो रहा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रानीखेत से बदरीनाथ और गैरसैंण बस सेवा का नहीं हो रहा संचालन
Wed, 18 Nov 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत से बदरीनाथ और गैरसैंण के लिए चलने वाली बस सेवाएं लंबे समय से बंद हैं। लोगों को इन रूटों पर जाने के लिए निजी बसों या टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है। रोडवेज बस नहीं चलने से बुजुर्गों को सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है।
बदरीनाथ की रोडवेज सेवा बंद हुए 20 साल से अधिक का समय बीत चुका है। गैरसैंण के लिए भी रानीखेत डिपो से करीब आठ साल से नियमित बस सेवा संचालित नहीं हो रही है। इन मार्गों पर बसों का संचालन नहीं होने से जहां बुजुर्गों को रोडवेज की मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है वहीं अन्य यात्रियों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि रानीखेत जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र से प्रमुख धार्मिक एवं राजधानी मार्गों की सेवाएं दोबारा शुरू की जानी चाहिए।
-- -- -- -- --
बदरीनाथ और गैरसैंण जाने के लिए पहले रोडवेज सेवा से काफी सुविधा मिलती थी। उम्र अधिक होने के कारण निजी वाहनों या महंगी सेवाओं से सफर करना मुश्किल होता है। सरकार की मुफ्त यात्रा का लाभ तभी मिलेगा जब अधिक रूटों पर रोडवेज बस चलेगी। - चन्दन सिंह रावत, अध्यक्ष वृद्धजन समिति
विज्ञापन
-- -- -- -- --
गैरसैंण और बदरीनाथ दोनों ही महत्वपूर्ण मार्ग हैं। रानीखेत से सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को दूसरे स्थानों से वाहन बदलने पड़ते हैं। इससे समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। -दीप उपाध्याय, स्थानीय
-- -- -- -- --
कोट -
बसों और चालकों की कमी के कारण कई महत्वपूर्ण मार्गों पर सेवाएं प्रभावित हैं। उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ पत्राचार भी किया गया है। संसाधन उपलब्ध होने पर बंद सेवाओं को बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। - धीरज कुमार वर्मा, महाप्रबंधक, रानीखेत डिपो