फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural programme.

सरकारी अधिकारी, कर्मचारी जन सेवा का लें संकल्प: वंदना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
अल्मोड़ा जीजीआईसी में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ में मौजूद बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ जिले में धूमधाम से मनाई गई। नगर और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकाली गई। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम वंदना सिंह ने झंडारोहण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया। वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

डीएम वंदना ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को संकल्प लेना चाहिए कि जनता की सेवा की जिम्मेदारी ईमानदारी से निष्पक्षता के साथ निभाएंगे। अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

नंददेवी मंदिर परिसर से लेकर पटाल बाजार से होते हुए चौघान पाटा तक प्रभात फेरी निकली। प्रभात फेरी में शामिल बच्चे और अन्य लोग देशभक्ति गीत, नारे लगाते हुए चल रहे थे। चौघानपाटा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रभात फेरी संपन्न हुई। इस दौरान पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भट्ट, तहसीलदार कुलदीप पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा, महर्षि विद्या मंदिर अल्मोड़ा, पार्वती कान्वेंट स्कूल धौलछीना, द बोधिट्री स्कूल, न्यू इंस्प्रेशन पब्लिक स्कूल, होली एंजिक, कूर्मांचल एकेडमी, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम, न्यू मार्डन स्कूल, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, केडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल कपीना, श्री श्री मां आनंदमई पब्लिक स्कूल धौलछीना, आर्मी पब्लिक स्कूल, ज्ञान विज्ञान चिलड्रंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली।
नगर व्यापार मंडल ने चौक बाजार में झंडारोहण किया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कार्यालय में झंडा रोपहण किया गया। पूर्व सैनिकों ने नंदादेवी में आयोजित प्रभात फेरी में भाग लिया। कृषि इंटर कॉलेज विजयपुर पाटिया के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। उत्कृष्ट परीक्षाफल देने वाले 13 शिक्षकों, प्रधानाचार्य को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
जीजीआईसी अल्मोड़ा की छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा ध्वजारोहण कर रंगारंग कार्यक्रम हुए। विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा के विद्यार्थियों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। राजकीय इंटर कॉलेज गंगानगर मोतियापाथर में हुए समारोह में विधायक मोहन सिंह मेहरा ने विद्यालय में भवन बनाने के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने, ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगड़वाल ने टीन शेड निर्माण के लिए ढाई लाख देने, जिला पंचायत सदस्य ने जिला पंचायत निधि से एक लाख देने की घोषणा की। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने ध्वजारोहण किया। 24वी यूके बालिका वाहिनी एनसीसी के उपवन में कैडेटों ने पौधरोपण किया। जिला कांग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडारोहण कर मिष्ठान वितरित किया। विधायक मनोज तिवारी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने विचार रखे।
चौघानपाटा से स्टेडियम तक निकली तिरंगा शोभा यात्रा
अल्मोड़ा। चौघानपाटा से स्टेडियम तक तिरंगा शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा के स्टेडियम में पहुंचने पर सांसद अजय टम्टा ने ध्वजारोहण किया। सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टाल भी लगाए गए। सांसद और जिलाधिकारी वंदना सिंह आदि ने स्टालों का निरीक्षण किया।
विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राओं, सूचना विभाग, संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दलों ने शानदार प्रस्तुति दी। विवेकानंद स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा दिशा जोशी ने योग नृत्य प्रस्तुत किया। दिशा को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण, कृषि, चिकित्सा, निर्वाचन, खेल, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 10वीं और 12वीं के टॉपरों को सम्मानित किया गया। विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहां पूर्व विधायक कैलाश शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
सिमतोला इकोपार्क में बने अमृत सरोवर का किया उद्घाटन
अल्मोड़ा। सांसद अजय टम्टा और जिलाधिकारी वंदना ने सिमतोला इकोपार्क में बने अमृत सरोवर का उद्घाटन किया। झंडारोहण कर राष्ट्रगान गाया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी ने बताया कि कुल 79 अमृत सरोवरों में से 15 अगस्त को 32 सरोवर बनकर तैयार हो गए हैं। सांसद अजय टम्टा ने अमृत सरोवर परियोजना की महत्ता पर प्रकाश डाला। सांसद और जिलाधिकारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों के प्रति जागरूक करने और उसके स्थान पर अन्य विकल्पों का उपयोग करने के लिए जागरूकता वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव, तहसीलदार कुलदीप पांडे आदि मौजूद थे।
ग्रामीण इलाकों में भी किया गया झंडारोहण
भिकियासैंण/सोमेश्वर/ भतरौजखान/जैंती । भिकियासैंण क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। बाबा बाड़नाथ सोसायटी ने बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली। कन्या इंटर कॉलेज, इंटर कालेज, सनराइज कान्वेंट स्कूल, गाड ग्रेस अकादमी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। तल्ला सल्ट के राजकीय इंटर कालेज मछोड़ में सल्ट विधायक महेश जीना ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने विद्यालय का नाम बदलकर शहीद गोपाल सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज मछोड़ करने की घोषणा की।
सोमेश्वर क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सोमेश्वर, जीजीआईसी सोमेश्वर, आनंद वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोमेश्वर, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल सोमेश्वर, ज्ञानोदय जूनियर हाई स्कूल सोमेश्वर, प्राइमरी अटल आदर्श प्राथमिक विद्यालय सोमेश्वर, थाना सोमेश्वर, सरस्वती शिशु मंदिर सोमेश्वर तहसील परिसर, पशु चिकित्सालय समेत विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।

राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में प्राचार्य प्रो. सीमा श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। नशामुक्त देवभूमि जिंदगी को हां बोले नशे को ना बोले हस्ताक्षर अभियान चलाया। राम सिंह धौनी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जैंती में भी ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed