फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   cultural news in district.

Almora News: जागेश्वर धाम पहुंचे 13000 से अधिक श्रद्धालु

Tue, 06 Aug 2024 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 06 Aug 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
cultural news in district.
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में सोमवार को पूज अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान करीब 13000 से अधिक श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर जागनाथ के दर्शन किए। मंदिर परिसर में भक्तों ने पार्थिव पूजन समेत अनेक धार्मिक अनुष्ठान भी कराए। करीब 167 पार्थिव पूजन कराए गए।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही भक्तों का मंदिर परिसर में पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने ब्रह्मकुंड में स्नान कर महादेव को जलाभिषेक किया। जागनाथ, महामृत्युंजय, पुष्टिदेवी, केदार, नीलकंठ, हनुमान, कुबेर आदि मंदिरों में मनोकामना पूर्ति के लिए श्रद्धालुओं ने पूजा की। लोगों ने मंदिर में मिट्टी, चावल, गोबर आदि से निमित शिवलिंगों से पार्थिव पूजन किया। मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने भंडारे भी लगाए। मेला क्षेत्र में लगी दुकानों से लोगों ने सामान भी खरीदा। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की प्रबंधक ज्योत्सना पंत ने बताया कि करीब 13 हजार से अधिक भक्तों ने मंदिर में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन


कतार में घंटों खड़े होकर करना पड़ा बारी का इंतजार

सोमवार को जागेश्वर धाम में बाबा के दर्शन के लिए हजारों लोग उमड़े। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के कारण उन्हें बाबा के दर्शन के लिए लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। श्रद्धालु करीब एक से डेढ़ घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे और दर्शन के बाद ही वहां से लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरतोला में रोके गए श्रद्धालुओं के वाहन

सोमवार को जागेश्वर धाम में सैलानियाें की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने श्रद्धालुओं के वाहनों को आरतोला में ही रोक दिया। कई श्रद्धालुओं के वाहन पार्किंग में खड़े कराए गए। जबकि कुछ लोगों ने अपने वाहन सड़क किनारे पार्क किए। आरतोला से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के जरिए मंदिर तक जाने की सुविधा प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed