फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CT scan machine not even after CM announcement

सीएम की घोषणा के बाद भी नहीं लगी सीटी स्कैन मशीन 

Fri, 01 Dec 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 01 Dec 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन

जिले के बेस अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन करीब डेढ़ साल से खराब पड़ी है। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पांच माह पहले इसके स्थान पर नई मशीन खरीदने की घोषणा की थी। लेकिन, सरकार अब तक नई मशीन नहीं लगवा सकी है। इस कारण मरीजों को सीटी स्कैन के लिए हल्द्वानी ले जाना मजबूरी हो गया है। 

विज्ञापन


जिले में एकमात्र बेस अस्पताल में ही सीटी स्कैन मशीन है। यहां परीक्षण कराने के लिए अल्मोड़ा जिले के अलावा अन्य जिलों से भी मरीज पहुंचते हैं, लेकिन सीटी स्कैन मशीन करीब डेढ़ साल से खराब पड़ी है। इस कारण दुर्घटना और अन्य कारणों से सिर में चोट लगने से घायलों और अन्य मरीजों के यहां सीटी स्कैन नहीं हो पा रहे हैं। तीमारदारों को मरीजों को इलाज के लिए मैदानी इलाकों में स्थित अस्पतालों में सीटी स्कैन के लिए ले जाना पड़ता है। इसमें उनका काफी पैसा और समय भी बरबाद होता है। 
विज्ञापन


पूर्व में भी यह सीटी स्कैन मशीन खराब होते रही है। संबंधित कंपनी ने किसी तरह मरम्मत कर मशीन को चालू किया था, लेकिन अब करीब डेढ़ साल से मशीन खराब है। स्वास्थ्य विभाग पर कंपनी का करीब 32 लाख रुपये बकाया चल रहा है। यह पैसा विभाग द्वारा कंपनी को अब तक नहीं दिया गया है। कंपनी ने भी मशीन को ठीक करने में रुचि नहीं ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती 24 जून को अल्मोड़ा भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सर्किट हाउस में हुए कार्यक्रम में बेस अस्पताल के लिए नई सीटी स्कैन मशीन खरीदने की घोषणा की थी, लेकिन पांच माह से अधिक समय बीत गया है और अब तक नई सीटी स्कैन मशीन नहीं लगाई जा सकी है। 


मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक बेस अस्पताल अल्मोड़ा में नई सीटी स्कैन मशीन स्थापित की जानी है। इसके लिए शासन स्तर पर निविदा करा ली गई हैं। जल्द ही बेस अस्पताल में नई सीटी स्कैन मशीन स्थापित कर दी जाएगी। 
- रघुनाथ सिंह चौहान, क्षेत्रीय विधायक एवं विस उपाध्यक्ष। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed