{"_id":"5d0fbec88ebc3e6cae649d0f","slug":"crowd-of-crowded-crowds-to-see-the-nasal-piercing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्पणखा नासिका छेदन देखने उमड़ी दर्शकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्पणखा नासिका छेदन देखने उमड़ी दर्शकों की भीड़
Sun, 23 Jun 2019 11:32 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।

Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
ासोट की रामलीला में नासिका छेदन का दृश्य।
- फोटो : AMAR UJALA
जन सेवा समिति की ओर से बासोट में चल रही रामलीला के छठे दिन सूर्पणखा नासिका छेदन का प्रसंग देखने भीड़ उमड़ पड़ी। रामलीला में राम, लक्ष्मण, सीता का किरदार बालिकाओं द्वारा निभाया जा रहा है।
शनिवार रात प्रस्तुत रामलीला में सूर्पणखा के पात्र मन्नू मनोज ने शानदार अभिनय करके दर्शकों की तालियां बटोरी। सूर्पणखा द्वारा प्रस्तुत लक्ष्मण प्यारे तुम पर मेरा जिया ललचाये...गीत ने खूब वाहवाही लूटी। राम का किरदार शीतल गोस्वामी, लक्ष्मण का श्रद्धा मासीवाल ने निभाया। इसके अलावा खर-दूषण वध, सीता हरण और राम विलाप के दृश्य दिखाए गए।
सीता की भूमिका नीमा और रावण की सुमित ने निभाई। इस अवसर पर रमेश बाबू गोस्वामी की टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। इस मौके पर निदेशक तेजपाल सिंह, नंदन रावत, भुवन उप्रेती, चंदनसिंह, कृपालसिंह, नंदनसिंह, खीमसिंह, दानसिंह, हरीश बिष्ट, गोपालसिंह आदि मौजूद रहे।